Showing posts with label प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी. Show all posts
Showing posts with label प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी. Show all posts

Tuesday, 10 May 2016

मोदी ने नईदिल्ली में किया पुस्तिका का विमोचन



जालोर

केन्द्र की मोदी एवं राज्य की वसुंधरा सरकार द्वारा जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का संकलन कर एक पुस्तक के रूप सांसद देवजी पटेल ने प्रकाशित करवाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों विमोचन करवाया। सांसद पटेल ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में विगत दो वर्षों में विकास एवं उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र की प्रकाशित 'मोदी सरकार विकास लगातार' पुस्तक का प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा विमोचन किया गया। जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्ष के कार्यकाल में हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार के विकास एवं उपलब्धियों पर एक पुस्तिका का प्रकाशन किया है। इस पुस्तिका का विमोचन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नईदिल्ली में किया।