Showing posts with label जालोर. Show all posts
Showing posts with label जालोर. Show all posts

Thursday, 12 May 2016

अपहृत 13 वर्षीय बालक का 7वें दिन मिला शव


जालोर| सांचौरथाना क्षेत्र के हाडेचा गांव से 7 दिन पहले अपहृत भावेश उर्फ आदित्य (13) पुत्र ताराचंद जैन का शव गुरुवार शाम देवपुरा ग्रेवल सड़क मार्ग के निकट खेत में जेसीबी से खोदी गई खाई में मिला है। मुंबई के अप्रवासी किराणा व्यवसायी ताराचंद का पुत्र भावेश अपनी चाची के साथ परिवार से मिलने हाड़ेचा आया था। गत 5 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे भावेश मोबाइल लेकर घर से घूमने निकला था, जिसका बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने भावेश को छोड़ने के बदले उसके पिता को फोन कर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। हालांकि उसके बाद बदमाशों ने परिजनों को फिरौती के लिए दुबारा फोन नहीं किया, लेकिन पुलिस भी बदमाशों को पकड़ने और बालक को मुक्त कराने में नाकाम रही। शव मिलने वाली जगह के हालात बता रहे हैं कि बदमाशों ने हाडेचा गांव से 3 किलोमीटर दूर इस इलाके में लाकर बालक का गला काट हत्या की। बदमाशों ने सुनसान सड़क मार्ग के पास खेत में जेसीबी से खाई खोदी और उसमें शव फेंक दिया। 
गुरुवार शाम उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने तेज दुर्गंध आने पर छानबीन की तो खाई में शव पड़ा मिला। बालक की हत्या कैसे और कितने दिन पहले की गई है, इसका पता खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही होगा।

Wednesday, 11 May 2016

भूख हड़ताल से महिला की तबीयत बिगड़ी, धरना पांचवे दिन भी जारी


चितलवाना/जालोर

निकटवर्ती सेसावा गांव में नर्मदा नहर परियोजना की भीमगुड़ा वितरीका से हो रहे पानी की रिसाव को लेकर क्षेत्र के सैकड़ों किसान को सेसावा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 5 दिन हो गये हैं लेकिन सरकार ने अभी तक किसानों की मांगे अभी तक नहीं मानी हैं।

तीन दिन से भुख हड़ताल पर बैठी श्रीमती हीरादेवी की तबीयत बिगड़ गई।
वहीं भुख हड़ताल के आज तीसरे दिन किसानो के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका साँचोर बीरबलजी बिश्नोई, सेवादल अध्यक्ष सांचोर बाबूलाल गोदारा, वरिष्ठ कांग्रेसी जालाराम बिश्नोई, वकील जालाराम पूनिया सहित धरने पर उपस्थित थे।

और धरने पर SDM और तहसीलदार चितलवाना भी आये लेकिन मजबूर किसानो की मांग अभी तक सरकार ने नहीं मानी। सांचौर विधायक सहित 53 ग्रामीण भूख हड़ताल पर हैं।